ब्यौहारी: अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से कराया नष्ट
ब्यौहारी क्षेत्र के नौडिया इलाके में खनिज विभाग ने भारी मात्रा में जमा अवैध रेत पर कार्रवाई की। शुक्रवार शाम से देर रात तक चली कार्रवाई में जेसीबी मशीनों से रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया। अधिकारियों के अनुसार रेत के मालिकों की पहचान के लिए जांच जारी है। वीडीओ शनिवार सुबह 8 बजे सामने आया है।