बिंदकी: जद्दूपुर ग्राम पंचायत में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सरकारी नलकूप का उद्घाटन करते हुए कहा- किसानों की आय बढ़ेगी
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के जद्दूपुर ग्राम पंचायत में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने सरकारी नलकूप का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए नलकूप लगने से क्षेत्र के तमाम गांव को पानी मिलेगा। किसानों की आर्थिक उन्नत होगी। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा किया।