पटना ग्रामीण: यारपुर में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
निषिद्ध शराब के विरुद्ध पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 14 मई की रात्रि करीब 9 बजे गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के यारपुर इलाके में गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान करीब 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।