गोरखपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने आरपीएफ के एसआई पर दुर्व्यवहार और अपमानित करने का लगाया आरोप, ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
गोरखपुर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी ने आरपीएफ के एसआई पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए।रेलवे सुरक्षा आयुक्त कार्यालय पहुचकर ज्ञापन सौपा।इस दौरान उन्होंने बताया कि आरपीएफ के एक एसआई द्वारा हमारे पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें अपमानित किया गया है।