हुज़ूर: भोपाल स्टेट म्यूजियम से 15 करोड़ की चोरी का मामला,आरोपी पहले भी म्यूजियम में कर चुका है चोरी का प्रयास
Huzur, Bhopal | Sep 6, 2024 भोपाल के स्टेट म्यूजियम से मंगलवार को चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी वर्ष 2006 में भी बिहार के पटना में स्थित एक म्यूजियम में चोरी करने में नाकाम हो चुका है। इससे पहले वह एक बैंक में भी लूट की कोशिश कर चुका है। हालांकि वह गिरफ्तार हो गया था। यह तमाम खुलासे आरोपी ने पूछताछ में किए हैं।