कोलगवां थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार, कोर्ट रवाना
कोलगवां थानाक्षेत्र में महिला को शादी के झांसा देकर बजरहा टोला निवासी रंजन कुशवाहा कई सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा । महिला से शादी की बात से रंजन मुकर गया । नतीजतन महिला ने रंजन के खिलाफ कोलगवां थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार शाम 5 बजे बाजरा टोला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है ।