हाथरस: गोपेश्वर महादेव मंदिर के बराबर बने ठाकुर जी महाराज मंदिर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, हजारों रुपए की चोरी
सदर कोतवाली क्षेत्र के सासनी गेट रेलवे फाटक के पास बने गोपेश्वर महादेव मंदिर के बराबर बने ठाकुर जी महाराज मंदिर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। मंदिर पहुंचे पुजारी देखा कि मंदिर से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए अन्य सामान की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है तो पुजारी के होश उड़ गए। पुजारी ने मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की पुलिस को सूचना दी।