हाथरस: प्रकाश टेक्सटाइल कॉलोनी से गंगा नहाने गए बुजुर्ग की रेल से गिरकर 1 दिन बाद हुई मौत, GRP पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
हाथरस गेट क्षेत्र के प्रकाश टेक्सटाइल कॉलोनी निवासी बुजुर्ग कमल सिंह मीणा पुत्र रामफूल अपने घर से गंगा नहाने के लिए गए थे। बुधवार को रति का नगला रेलवे स्टेशन के पास बुजुर्ग का शव मिला था। सूचना पर पहुंची GRP पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। 1 दिन बाद शव की शिनाख्त होने पर GRP पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।