हाथरस: गांव विसाना के पास इको गाड़ी और पिकअप गाड़ी में हुई टक्कर, दोनों गाड़ी के चालक गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव विसाना के पास बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे के लगभग तेज गति से आ रही इको गाड़ी एवं पिकअप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई इस भीषण टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक स्टेरिंग में फंस गए !वेमुश्किल दोनों घायल चालकों को ग्रामीणों की मदद से इलाका पुलिस ने निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया दोनों का डाक्टरों द्वारा उपचार जारी है!