सौसर: राजना-सौसर मार्ग पर डेढ़ किमी बिजली तार चोरी, 8 पोल क्षतिग्रस्त, चोरों ने चुराया ₹1.5 लाख का सामान, मामला दर्ज
राजना-सौसर मार्ग पर डेढ़ किमी बिजली तार चोरी, 8 पोल क्षतिग्रस्तः डेढ़ लाख का सामान चुराकर चोर फरार शिकायत दर्ज राजना-सौसर मार्ग पर बिजली लाइन से तार चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जायसवाल गैस एजेंसी के सामने से करीब डेढ़ किलोमीटर तक मुख्य बिजली तार, स्टे वायर और अन्य सामान काटकर चुरा लिया गया। इस घटना में 8 बिजली के खंभे प्रभावित और क्षतिग्रस्त हुए हैं।