अंबिकापुर में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई तेज।शहर के तकिया पावर हाउस क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ रविवार सुबह वन विभाग और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के अनुसार संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
सुबह करीब 7 बजे भारी पुलिस बल और वन अमले की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। प्रशासन की सूची में शामिल 17 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया जारी है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।
#Ambikapur #BulldozerAction #BreakingNews #ForestLand #Encroachment