सुसनेर: स्कूल होंगे नशामुक्त: पुलिस ने स्कूलों के बाहर लगाए 'ड्रग फ्री ज़ोन' के पोस्टर
मंगलवार दोपहर 2 बजे TI अक्षय सिंह बेस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सांदीपनी सीएम राइस स्कूल और संतोष कैथोलिक स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 'ड्रग फ्री ज़ोन' के पोस्टर-बैनर लगाए गए। नागरिकों और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि स्कूल के 100 मीटर के दायरे में धूम्रपान, गुटखा प्रतिबंधित है।