जैसीनगर: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर जनपद पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
आज 7 नवंबर को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर जनपद पंचायत कार्यालय में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सभी आधिकारिक कर्मचारियों ने वंदे मातरम का गायन किया।