गुन्नौर: गांव नूरपुर के समीप तेज रफ्तार कैंटर ने कार में मारी टक्कर, कार सवार घायल हुआ
बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गांव नूरपुर के समीप गुरुवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में गांव कैल निवासी इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।