नदबई उपखंड कार्यालय में शुक्रवार शाम हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सचिन यादव ने की, जिसमें व्यापार महासंघ नदबई के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल