पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र में बैग और टोपी के गोदाम में देर रात अचानक लगी आग , लाखों का नुकसान
कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरिया टोली में बैग और टोपी के गोदाम में बीते देर रात अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की छोटी-बड़ी 6 गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।