महोबा: कबरई के विशाल नगर में मारपीट के घायल की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए
Mahoba, Mahoba | Jul 30, 2026 मारपीट में घायल 45 वर्षीय महेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात कुछ लोगों ने शराब के नशे में बेवजह उसके साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।