किशनी: किशनी क्षेत्र में साइकिल सवार युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी
किशनी थाना क्षेत्र के पाल नगर निवासी सत्यपाल पुत्र भारत सिंह कुसमरा साइकिल से बाजार करने के लिए जा रहे थे। तभी किशनी बाईपास पर तेज रफ्तार डीसीएम में उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार सत्यपाल घायल हो गए। घायल सत्यपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।