#शहीद #किसानों का #बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष: डॉ. रवि नागर
रिपोर्ट अवधेश शर्मा
#बरेली। #लखीमपुर #खीरी #कांड में जान गंवाने वाले किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की स्मृति में किसान एकता संघ बरेली की ओर से शनिवार को दामोदर स्वरूप पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में शहीद किसानों और पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। इसके बाद किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त, बरेली को सौंपा गया।
किसान नेता एवं किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों के परिवारों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। पीड़ित परिवारों से किए गए वादों को पूरा करते हुए पात्र आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने मामले से जुड़े गवाहों और पीड़ित परिवारों को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि वे बिना किसी दबाव या भय के न्याय की लड़ाई लड़ सकें।
डॉ. नागर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। सरकार तत्काल निष्पक्ष सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराए। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध राहत की आवश्यकता है।
उन्होंने किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी की कानूनी गारंटी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हुए समझौतों में एमएसपी से संबंधित मांगों को ठोस कानूनी रूप दिया जाना चाहिए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य मिल सके।
डॉ. रवि नागर ने कहा कि लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों की कुर्बानी किसान समाज के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी। किसान एकता संघ उनके न्याय और किसानों के अधिकारों की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से उठाता रहेगा। जब तक किसानों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. हरिओम राठौर, मंडल प्रभारी मोहकम सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बहुरनलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, मंडल महासचिव डॉ. अंशु भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयसिंह यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता मौर्य, बबली मौर्य, मंजू शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संजय पुजारी, हिमांशु पटेल, जिला उपाध्यक्ष मुखिया गुर्जर, महानगर मीडिया प्रभारी सुरेंद्र तिवारी, पप्पू नेताजी, श्रीराम गौतम, घनश्याम गुर्जर, वीरेश भगत, पेशकार गुर्जर, धनपाल मौर्य, महेंद्र लोधी, लखपत सिंह यादव, नरेश गुर्जर, रंजीत पाल, शहादत खान, प्रेमपाल गंगवार, नन्हे खां, बलवीर गुर्जर, चौधरी नेम सिंह, सत्यम राठौर, महेंद्र मौर्य, फतेह सिंह, जंग यादव, इकरार खान, मुकेश गंगवार, शिशुपाल गंगवार और सुनील सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Bareilly news Live