तिरोड़ी: गर्रा-गुसाईं में करंट लगने से 56 वर्षीय महिला की मौत
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रा‑गुसाई में 56 वर्षीय महिला शीला बाई पति सुखराम मर्सकोले की खेत में काम करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार दोपहर लगभग 02 बजे शीला बाई खेत में पशुओं के लिए घास काटने गई हुई थी। खेत में सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। घास काटते समय महिला अनजाने में उन तारों के संपर्क म