पाटी: पाटी विकासखंड के कांडे गांव में तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Pati, Champawat | Jul 20, 2024 पाटी विकासखंड के कांडे गांव में तेंदुए ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया ।हल्ला सुनते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाकर बुजुर्ग की जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों की ओर से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चंपावत जिला अस्पताल में घायल बुजुर्ग का उपचार चल रहा है।