पाटी: देवीधुरा बगवाल मेले को सकुशल संपन्न कराए हेतु सीओ वंदना वर्मा ने मेला क्षेत्र का किया निरक्षण
Pati, Champawat | Jul 18, 2024 पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में आगामी माह में होने वाले विश्व प्रसिद्ध बगवाल मेले को लेकर सीओ वंदना वर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु निर्देशित किया।