पाटी: विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लॉक के आपदाग्रस्त लधियाघाटी क्षेत्र मछियाड़ का किया दौरा
Pati, Champawat | Jul 21, 2024 विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने रविवार को बीते दिनों बादल फटने से पाटी विकासखंड के लधियाघाटी क्षेत्र के मछियाड़ का में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा ग्रस्त ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथी जल्द ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की बात कही। विधायक अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की बात कही।