पाटी: देवीधुरा क्षेत्र में वन विभाग की ओर वनों को बचाने के लिए चलाया गया जागरुकता कार्यक्रम
Pati, Champawat | Jul 19, 2024 जिले के देवीधुरा रेंज के अंतर्गत बांज व अन्य प्रजाति के पौधों को बचाने का अभियान शुरू हो गया है। वन विभाग की ओर से जंगलों को बचाने के लिए अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी कैलाश गुणवंत के दिशा निर्देशन पर पाटी विकासखंड के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।