सिराथू: रायबरेली, प्रतापगढ़ में पुलिस ने नगियामई मोड़ के पास चोरी की बाइक के साथ कई मुकदमों के फरार शख्स को किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई मोड़ के पास मंगलवार को पुलिस ने एक शख्स को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शहबान खान प्रतापगढ़ का रहने वाला है जिस पर रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान चार फर्जी एटीएम,चार फर्जी आधार,मोबाईल, पैसे बरामद किया है।लिखापढिबकरते हुए न्यायालय चालान कर दिया है।