सिराथू: SDRF ने गंगा नदी कड़ा में शुरू किया सर्च अभियान, सोमवार को नदी में समाए थे एक परिवार के चार लोग
कड़ा की गंगा नदी में मंगलवार सुबह से ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।सोमवार को एक हादसे के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य गंगा नदी में समा गए थे।एक पिता पुत्र को निकाल दिया गया था जिसमें पिता की मृत्यु हो गई, तथा एक पिता पुत्र की तलाश जारी है।थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम देरी से आई थी।