बालाघाट: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे का विधायक पत्नी अनुभा पर हमला, कहा- 'मेरा घर छोड़ा तो कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाओ'
कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नी और विधायक अनुभा मुंजारे पर भी तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने गौरीशंकर बिसेन को 30 हजार वोटों से हराया। बावजूद उनका नाम कार्ड में तीसरे नंबर पर लिखा जाता है। कार्यक्रमों में गौरी शंकर बिसेन को फीता काटने बुलाते हैं और विधायक उनकी असिस्टेन की तरह खड़ी रहती है। पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने विधायक पत्नी को कहा कैसे कैसे लोग विधायक बन गए.