आंवला: आंवला में महिला ने पति पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, प्राइवेट पार्ट में छड़ मारने की शिकायत
Aonla, Bareilly | Jun 10, 2026 आंवला कस्बे में एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ से हमला किया गया और नशे की हालत में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। उसने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।