नामकुम: आरसीएच कैंपस में बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े सभी भुगतान डीबीटी से करने का निर्देश
Namkum, Ranchi | May 13, 2026 आरसीएच कैंपस में बुधवार शाम करीब चार बजे बैठक कर स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े सभी भुगतान डीबीटी से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निदेशक वित्त गुफरान अहमद ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र भेजकर कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष से एनएचएम की सभी प्रमुख योजनाओं का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में किया जाए।