नबीनगर: कजराइन गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली को किया ज़ब्त
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कजराइन गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है थानाध्यक्ष पप्पू कुमार राकेश ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.