नबीनगर: सिमरी गांव के खलिहान में पुआल में छिपा एक देशी कट्टा पुलिस ने किया बरामद
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के खलिहान में पुआल में छुपा कर रखा एक देशी कट्टा बरामद किया है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि पूर्व में नबीनगर रोड स्टेशन के समीप एक युवती से युवकों द्वारा हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था. इसी मामले में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया है.