खलीलाबाद: तेज आंधी और हवाओं के बीच गोला बाजार शहर के सरदार कॉलोनी के सामने रोड पर गिरा कदम का पेड़, विद्युत पोल हुआ क्षतिग्रस्त
तेज आंधी और हवाओं के बीच खलीलाबाद शहर के गोला बाजार की सरदार कॉलोनी के ठीक सामने में रोड पर गिरा कदम का पेड़ आवागमन करने में राहगीरों को हुई दिक्कतें। विद्युत पोल भी हुआ क्षतिग्रस्त। यह तस्वीर बुधवार की सायं 4:30 की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया डेढ़ घंटे से विद्युत आपूर्ति है बाधित।नगर पालिका के कर्मचारी घंटों तक पेड़ को रास्ते से हटाने नहीं आये।