छतरपुर जिला अस्पताल से मरीज के परिजन वीरेंद्र श्रीवास जब अपने मरीज को देखने आए हुए थे तभी उनकी जिला अस्पताल से स्कूटी चोरी हो गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक उनकी स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत उन्होंने आज 14 मार्च सुबह 10:00 बजे सिटी कोतवाली थाने में की है।