कुम्हेर: कुम्हेर में आबकारी विभाग ने दूसरे दिन भी की बड़ी कार्रवाई, अवैध भट्टी और हजारों लीटर वास किया नष्ट
आबकारी थाना कुम्हेर के इंचार्ज रूप सिंह शेखावत के नेतृत्व में दूसरे दिन भी अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, रूप सिंह शेखावत ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है, 1000 लीटर से अधिक वास नष्ट की गई, तथा एक दर्जन अवैध शराब बनाने वाली अवैध भट्टी तोड़ी गई, थानाधिकारी ने कहा कि आगे भी ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी