तिल्दा: खपरीडीहखुर्द में 150 पौव्वा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को खरोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tilda, Raipur | May 31, 2026 मुखबिर की सूचना पर खरोरा पुलिस ने ग्राम खपरीडीह खुर्द में छापा मार कर एक व्यक्ति के कब्जे से 150 पौब्वा देशी मदिरा मसाला शराब एवं एक एक्टिवा वाहन जप्त किया है। खरोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है