दमयंती नगर: न्यू दमोह के पास यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, बस छोड़कर चालक मौके से फरार
दमोह के न्यू दमोह क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कटनी की ओर से आ रही एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार कृष्णा पिता सेवकराम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागा, लेकिन कुछ दूर आगे बस अनियंत्रित होकर खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।