बीसलपुर: ढकिया जलालपुर गांव में मामूली कहा सुनी होने पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे 9 लोगों पर करेली पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
ढकिया जलालपुर गांव में मामूली कहासुनी होने के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे एक पक्ष की तरफ से चार लोगों पर व दूसरे पक्ष की तरफ से पांच लोगों पर करेली थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज। शनिवार को करेली थाना प्रभारी जगदीप मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।