बीसलपुर: मानपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीरपुर ग्रंथ निवासी प्रवेश कुमार अपने साथी सुखपाल के साथ बाइक से सवार होकर दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव रिश्तेदारी में गए थे वह देर रात्रि रिश्तेदारी से वापस अपने घर जा रहे थे वह जैसे ही बीसलपुर दियोरिया रोड पर स्थित मानपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।