बीसलपुर: गौवंशीय पशु की लाठी डंडों से पीट-पीटकर की हत्या राष्ट्रीय योगी सेना के जिला अध्यक्ष की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज
करेली थाने में दर्ज कराए मुकदमे में राष्ट्रीय योगी सेना के जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के श्री गुरुदेव आश्रम के पास कुछ अज्ञात लोगों ने गोवंशीय पशु नंदी महाराज को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर जान से मार डाला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।