बीसलपुर: घर में घुसकर की छेड़छाड़ विरोध करने पर की मारपीट बीसलपुर पुलिस में चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
बीसलपुर के एक गांव निवासी पीड़ित ग्रामीण ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि वह शुक्रवार सुबह 9 बजे उसकी पत्नी घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। तभी पड़ोस का ही रहने वाला मोर सिंह उसके घर में छत से कूद कर घुस आया और उसकी पुत्री के साथ बुरी नीयत से दबोच कर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और उसने पुत्री की मां को बुरी तरह से मारा पीटा।