बीसलपुर: पकड़िया मंगली गांव में एसडीएम ने अवैध खनन की चार ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेजी
बीसलपुर उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम पकड़िया मंगली में अवैध खनन करने वाले खनन माफिया पर शिकंजा कस दिया है। सूचना मिलने पर एसडीएम ने छापा मारकर अवैध खनन कर जा रही चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया जबकि चालक भागने में सफल रहे। खनन माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।