गंगरार: गंगरार में पुलिस दिवस पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गंगरार टीम बनी विजेता
पुलिस दिवस के उपलक्ष में मेवाड़ यूथ सीएलजी सदस्यों द्वारा वृत गंगरार सर्किल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में थाना गंगरार के यूथ सीएलजी सदस्य विजेता रहे। विजेता टीम अब पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेगी।