नदबई: पंजाबी कॉलोनी के श्री राम मंदिर में पंजाबी समाज की बैठक का आयोजन हुआ
नदबई के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में पंजाबी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25 मार्च को ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा के साथ हुई लूट और हत्या के मामले में 16 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किए जाने पर गहरा आक्रोश जताया गया।