मंझनपुर: टॉप-10 भूमि विवादों के निस्तारण में प्रशासन सक्रिय, पूरब शरीरा में मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने कराया समाधान
जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह ने बुधवार को लगभग शाम 5 बजे पूरब शरीरा में विशेष कैम्प आयोजित कर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भूमि विवादों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया। अभियान के दौरान कई पुराने विवादों का समाधान कर शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाई गई।