सहावर: चेहका गुनार गांव में आंबेडकर शोभायात्रा में उपद्रव के 2 और आरोपी गिरफ्तार, 23 पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
सहावर थाना क्षेत्र के गांव चेहका गुनार में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप और बृजमोहन उर्फ प्रदमुन उर्फ शिवकुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान शोभायात्रा मार्ग अवरुद्ध करने और पुलिस पर पथराव का मामला दर्ज किया था।