विदिशा: करारिया पुलिस ने चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 19 वाहनो पर की गई चालानी कार्रवाई,हेलमेट और सीट बेल्ट की हिदायत दी
करिया पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम 6 बजे थाने के बाहर चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण कर चलने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनकर कर चलाने की हिदायत दी है। इस दौरान कुछ नाबालिक भी बाइक चलाते हुए दिखाई दिए, उनके पालकों को बुलाकर चेतावनी दी गई।