बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में राजस्व विभाग और कृषि विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन
चिड़ियावासा मे क़ृषि विभाग व राजस्व के तत्वावधान मे रविवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मे आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार शिविर मे कृषि संबंधी किसानों के लिए राज्य सरकार लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बांसवाड़ा एसडीएम सोनू कुमारी और तहसीलदार द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया।