कासगंज: मोहल्ला काजी निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लगाया अपने भाई की हत्या करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
सहावर थाना क्षेत्र के मौहल्ला काजी के रहने वाले फरीद अहमद पुत्र फतेह मोहम्मद ने सहावर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया 15 जुलाई को समय लगभग रात्रि 10:30 बजे उसके भाई फरहान उर्फ शीबू को ढकपुरा का रहने वाला एक युवक अपने साथ प्लानिग के तहत ले गया। कविता ढाबा एटा रोड पर थार गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उसके भाई पर हमला कर दिया।