कुरावली: कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक बने डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान, हुआ भव्य स्वागत
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार्ज लेने पहुंचे चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान का नगर के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने उनसे शासन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की अपील की।