जहानाबाद: ट्रेन में नशीला स्प्रे कर दरियापुर के यात्री से लूट, खाते से उड़ाए ₹15 हजार
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी कृष्ण मुरारी शर्मा ट्रेन से घर लौट रहे थे। गया से दूसरी ट्रेन पकड़ने के दौरान एक युवक ने बातचीत के बहाने उनके चेहरे पर नशीला पदार्थ छिड़क दिया, जिससे वे अचेत हो गए। होश आने पर उनका मोबाइल, एटीएम और आधार कार्ड गायब मिला। बाद में खाते से 15 हजार रुपये निकाले जाने का पता चला।